प्रवेश एवं पंजीकरण के समय अभ्यर्थी द्वारा प्रदान की गई ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर तथा अन्य सभी विवरणों की सत्यता एवं शुद्धता सुनिश्चित करना अभ्यर्थी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी। किसी भी प्रकार की गलत, अधूरी अथवा भ्रामक जानकारी के लिए पुस्तकालय प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होगा।
The applicant is solely responsible for ensuring the accuracy and authenticity of the email address, mobile number, and all other information provided during registration and admission. The Library Management shall not be held responsible for any incorrect, incomplete, or misleading information submitted by the applicant.
पुस्तकालय परिसर में अनुशासन बनाए रखना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है। यदि कोई सदस्य अशांति फैलाने, अन्य विद्यार्थियों के अध्ययन में बाधा उत्पन्न करने, चोरी, तोड़फोड़, दुर्व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से बिना किसी रिफंड के निरस्त की जा सकती है।
Every member is required to maintain proper discipline within the library premises. If any member is found creating disturbances, disrupting other students, engaging in theft, vandalism, misconduct, consumption of intoxicating substances, or involvement in related activities, their membership may be terminated immediately without any refund.
पुस्तकालय परिसर में पूर्ण शांति बनाए रखना अनिवार्य है। पुस्तकालय के भीतर बातचीत करना, मोबाइल फोन पर बात करना अथवा अन्य किसी प्रकार से शोर उत्पन्न करना प्रतिबंधित है। नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है।
Maintaining complete silence within the library premises is mandatory. Talking, using mobile phones for conversations, or creating any form of disturbance inside the library is strictly prohibited. Repeated violations may result in termination of membership.
पुस्तकालय की किसी भी संपत्ति, उपकरण, फर्नीचर, विद्युत उपकरण, कैमरा, माइक्रोफोन अथवा अन्य संसाधनों को क्षति पहुँचाने या उनके साथ छेड़छाड़ करने पर संबंधित सदस्य से क्षतिपूर्ति (हर्जाना) वसूला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Any member found damaging, misusing, or tampering with library property, furniture, electrical equipment, CCTV cameras, microphones, or any other resources shall be liable to compensate for the damages. Legal action may also be initiated where necessary.
पुस्तकालय परिसर में रखे गए व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित सदस्य की होगी। सामान के खोने, चोरी होने अथवा क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पुस्तकालय प्रबंधन उत्तरदायी नहीं होगा।
Members are solely responsible for the safety and security of their personal belongings within the library premises. The Library Management shall not be liable for any loss, theft, or damage to personal items.
सरकारी अवकाश, विशेष पर्व, प्रशासनिक कारणों, प्राकृतिक आपदा अथवा सरकारी आदेश के कारण पुस्तकालय बंद रहने की स्थिति में अतिरिक्त समय, शुल्क समायोजन अथवा किसी प्रकार का मुआवजा प्रदान नहीं किया जाएगा।
In the event of library closure due to government holidays, festivals, administrative reasons, natural disasters, or government directives, the Library Management shall not be obligated to provide additional time, fee adjustments, compensation, or any other benefits.
एक बार प्रवेश पूर्ण होने के पश्चात किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापसी देय नहीं होगी। सदस्यता या प्रवेश निरस्त होने पर भी शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, सिवाय विशेष लिखित अनुमति के।
Once admission is confirmed, fees paid shall be non-refundable under any circumstances. No refund shall be provided unless expressly approved in writing by the Library Management.
प्रवेश प्राप्त करने के पश्चात सदस्य प्रारंभिक 30 दिनों तक अपनी निर्धारित सीट का परिवर्तन नहीं कर सकेगा/सकेगी। विशेष परिस्थितियों में अंतिम निर्णय पुस्तकालय प्रबंधन का होगा।
Members shall not be permitted to change their allotted seat during the first 30 days following admission. Any exception shall be subject to the sole discretion of the Library Management.
यदि प्रवेश के समय जेंडर संबंधी गलत जानकारी प्रदान की जाती है, विशेषकर किसी विशेष छूट या ऑफर का लाभ प्राप्त करने हेतु, तो पुस्तकालय प्रबंधन प्रवेश निरस्त कर सकता है।
If an applicant provides incorrect gender information for obtaining discounts, offers, or coupons, the Library Management reserves the right to cancel the admission immediately.
सदस्यता अथवा बुकिंग को मोबाइल नंबर एवं ई-मेल सत्यापन के पश्चात किसी अन्य व्यक्ति को स्थानांतरित किया जा सकता है। स्थानांतरण हेतु पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।
Membership or booking may be transferred after successful verification through the registered mobile number and email address. Prior approval from the library office is mandatory.
एक पंजीकरण केवल एक सदस्य के लिए वैध होगा। एक ही पंजीकरण के माध्यम से एक से अधिक व्यक्तियों को सुविधा उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
One registration shall be valid for only one student/member. Sharing a single registration among multiple individuals is strictly prohibited.
सीसीटीवी कैमरा, माइक्रोफोन, नेटवर्क उपकरण अथवा अन्य सुरक्षा संसाधनों के साथ छेड़छाड़ करने पर सदस्यता तत्काल समाप्त की जा सकती है।
Any attempt to tamper with CCTV cameras, microphones, network devices, or other security systems may result in immediate termination of membership.
नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु प्रत्येक माह कम से कम एक रविवार पुस्तकालय बंद रखा जा सकता है।
For cleaning, maintenance, and operational purposes, the library may remain closed on at least one Sunday every month.
रविवार के दिन यदि पुस्तकालय खुला रहता है, तो एसी सुविधा उपलब्ध रहेगी या नहीं, इसका कोई निश्चित आश्वासन नहीं होगा।
If the library remains open on Sundays, the availability of air conditioning (AC) service is not guaranteed.
ऊर्जा प्रबंधन एवं तकनीकी आवश्यकताओं के कारण एसी को लगातार प्रत्येक 2 घंटे संचालन के पश्चात 1 से 1.5 घंटे तक बंद रखा जा सकता है।
For energy management and technical reasons, the AC may be switched off for a minimum of 1 hour and a maximum of 1.5 hours after every continuous 2-hour period of operation.
तकनीकी खराबी के कारण एसी सेवा बाधित होने पर शुल्क वापसी का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि सेवा 7 दिनों से अधिक बाधित रहती है, तो प्रबंधन उचित निर्णय ले सकता है।
If AC services are temporarily unavailable due to technical issues, members shall not be entitled to any refund. However, if AC services remain unavailable continuously for seven days or more, the Library Management may take an appropriate decision.
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एसी, हीटर अथवा अन्य विद्युत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं रहेंगी। ऐसी स्थिति में कोई शुल्क समायोजन नहीं होगा।
In the event of a power outage, facilities such as air conditioning, heating, and other electrical services may not be available. No refund or fee adjustment shall be provided.
प्रवेश के समय वैध पहचान पत्र की हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों का विवरण पंजीकरण में प्रदान की गई जानकारी से मेल खाना चाहिए।
Submission of a hard copy of a valid government-issued identity proof is mandatory at the time of admission. The information on the submitted document must match the registration details.
पुस्तकालय प्रबंधन को समय-समय पर नियमों एवं शर्तों में संशोधन, परिवर्तन अथवा नए नियम जोड़ने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
The Library Management reserves the right to amend, modify, update, or introduce new rules and regulations at any time without prior notice.
पुस्तकालय में प्रवेश लेते ही सदस्य यह स्वीकार करता/करती है कि उसने उपरोक्त सभी नियम एवं शर्तों को पढ़ लिया है, समझ लिया है तथा उनका पालन करने के लिए सहमत है।
By taking admission to the library, the member acknowledges that they have read, understood, and agreed to abide by all the above-mentioned Terms & Conditions.
